एक संवाददाता, जनवरी 8 -- बिहार के सहरसा जिले में गुरुवार को पावर सब स्टेशन की जमीन के लिए बवाल हो गया। बसनहीं थाना क्षेत्र के मंगवार पंचायत में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित पावर सब स्टेशन के लिए चयनित जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए। अंचल प्रशासन, पुलिस बल और अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में जैसे ही जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, स्थानीय लोग उग्र हो गए और प्रशासन की टीम से भिड़ गए। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने सोनवर्षा के बीडीओ, सीओ और बसनहीं थाना से जुड़े दो सरकारी वाहनों सहित एक निजी वाहन तथा फायर ब्रिगेड के शीशे तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ अधिकारियों के घायल होने की सूचना भी सामने आई, हालांकि स्थानीय प्रशासन ने आधिकारिक र...