भागलपुर, नवम्बर 22 -- बख्तियारपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना पर एनएच-107 स्थित भीखा गाछी के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 46.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर बुलेट मोटरसाइकिल से ड्रग्स की डिलीवरी के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से स्मैक और बाइक दोनों जब्त कर ली है। शनिवार को थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि पुअनि रामनाथ पासवान के नेतृत्व में पुलिस दल रात्रि गश्ती पर था। इसी दौरान रात 11:56 बजे टीम को सूचना मिली कि एक बुलेट बाइक पर सवार दो युवक अंग्रेजी शराब लेकर सरडीहा से भौरा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और सरडीहा की ओर रवाना हो गई। करीब 12:15 बजे पुलिस ने मीखागछी के पास बाइक को घेर लिया और दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।गिरफ्तार य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.