सहरसा, मई 17 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा से नई दिल्ली के लिए वी वीकली स्पेशल ट्रेन(04057) 21 मई से 12 जुलाई तक 16 ट्रिप चलेगी। वहीं नई दिल्ली से सहरसा के लिए 20 मई से 11 जुलाई तक 16 ट्रिप चलेगी। ट्रेन सहरसा से बुध, शनिवार और नई दिल्ली से मंगल, शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन सहरसा स्टेशन से रात 9.40 बजे खुलेगी और अगले दिन देर रात 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं नई दिल्ली से रात 7.30 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 7.50 बजे सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज के रास्ते नई दिल्ली को जाएगी व आएगी। 24 कोच वाली आरक्षित व अनारक्षित ट्रेन के चलने से यात्रियों का सफर आसान होगा। ललितग्राम-सहरसा डेमू पैसेंजर का समय 19 से बदलेगा: ट्रेन 75205 ललितग्राम-सहरसा डेमू पैसेंजर का समय 19 मई ...