सहरसा, मार्च 26 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा से दिल्ली के लिए अप-डाउन अमृत भारत ट्रेन अगले माह से चलेगी। संभावना है कि इस ट्रेन का परिचालन 14 अप्रैल से शुरू हो जाय। सहरसा से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने की तैयारी तेज हो गयी है। ट्रेन का रैक चेन्नई के अन्नानगर यार्ड से मंगलवार की शाम सहरसा के लिए रवाना किए जाने की बात कही जा रही है। अमृत भारत ट्रेन 22 कोच की होगी। जिसमें आठ स्लीपर, 11 जनरल, एक नॉन एसी पेंट्रीकार और दो लगेज कम गार्डभान यानी एलएसआरडी कोच लगे रहेंगे। ट्रेन के चलने से यात्रियों का सफर आसान होगा। सहरसा को अमृत भारत ट्रेन की सुविधा पहली बार मिलेगी। एसआरजोन के डिप्टी सीओएम ने 24 मार्च को पत्र जारी कर कहा है कि अमृत भारत टे्रन का रैक आसनसोल, जमालपुर, मुंगेर, मानसी के रास्ते सहरसा को जाएगी। इधर, अमृत भारत ट्रेन का रैक मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.