मधुबनी, अप्रैल 17 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। सहरसा से घोघरडीहा के बीच बुधवार को अमृत भारत ट्रेन का दो फेज में ट्रायल किया गया। प्रथम फेज में सहरसा से सरायगढ़ के 51 किमी रेल लाइन पर 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अमृत भारत ट्रेन पटरी पर दौड़ी। फिर सरायगढ़ से घोघरडीहा के बीच 30 किमी पटरी पर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाई गई। इस दरम्यान सरायगढ़ और निर्मली के बीच अवस्थित कोसी सेतु पर ड्रोन की निगरानी में चलाई गई है। घोघरडीहा के आगे झंझारपुर तक इस ट्रेन का ट्रायल होना था। लेकिन किसी कारण स्थगित कर दिया गया और घोघरडीहा स्टेशन से ही वापस सहरसा के लिए रवाना हो गई। झंझारपुर के स्टेशन मास्टर बिंदेश्वर झा ने बताया गया कि घोघरडीहा से झंझारपुर के बीच ट्रायल स्थगित कर दिया गया है। ट्रायल के लिए अमृत भारत ट्रेन को सहरसा स्टेशन से बुधवार को 11 बजे र...