पटना, दिसम्बर 5 -- गृह विभाग ने सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में नये उपकारा (सब-जेल) भवन के निर्माण के लिए 25 एकड़ भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति प्रदान की है। इस भूमि के लिए कुल 17.29 करोड़ रुपये मुआवजा राशि निर्धारित की गई है। उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि 2025-26 में इस परियोजना के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट उपबंध उपलब्ध है, जिसे इस परियोजना पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन और मुआवजा भुगतान की पूरी जिम्मेदारी समाहर्त्ता सहरसा को सौंपी गई है। राशि की निकासी एवं व्यय वित्त विभाग के नियमों और परिपत्रों के अनुसार की जाएगी। श्री चौधरी ने कहा यह उपकारा निर्माण परियोजना सहरसा जिले में कारा प्रशासन की कार्यक्षमता को बढ़ाएगी और सुरक्षा संरचना को मजबूती प्रदान करेगी। राज्य सरकार पूरी प्रक्रिया को पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.