मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहरसा जिले के 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है। राहुल पर आर्म्स एक्ट, रंगदारी, हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। सहरसा के महिषी थाने में उस पर 12 केस हैं। गिरफ्तारी के बाद उसके केस हिस्ट्री की मांग मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों से की गई है। इधर, समस्तीपुर और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विक्रम कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। वह बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का निवासी है। भगवानपुर थाने में दर्ज बंधन बैंक कर्मी से 74 हजार 400 रुपये और मोबाइल लूटकांड में उसकी संलिप्तता सामने आई है। बेगूसराय जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ लूट, डकैती औ...