मधुबनी, फरवरी 20 -- झंझारपुर। रेलवे ने सहरसा और पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में बड़ा संशोधन किया है। पूर्व में इन ट्रेनों को नौ महीने और फिर सात महीने तक चलाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब नई अधिसूचना के अनुसार ये गाड़ियां केवल सात फेरे ही लगाएंगी। होली के त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों के सीमित परिचालन की घोषणा की है। हालांकि फेरों में कटौती की गई है, फिर भी झंझारपुर के रास्ते चलने वाली इन ट्रेनों से मिथिलांचल के लोगों को गंतव्य तक पहुंचना काफी सरल हो जाएगा। संशोधित समय सारणी के अनुसार, पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 05579 अब 6 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.