भागलपुर, दिसम्बर 18 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के अधिकांश स्कूल में चावल की कमी से बच्चों के मध्याह्न भोजन योजना पर ग्रहण लगने की संभावना है। जिले में एनजीओ सहित कुल 1215 स्कूल में पीएम पोषण योजना संचालित की जा रही है। ऐसे अधिकांश स्कूलों में अबतक बीएसएफसी द्वारा खाधान्न आपूर्ति नहीं की गई है। खाद्यान्न के वितरण की स्थिति अत्यंत धीमी रहने के कारण अधिकतर विद्यालयों में मध्याह भोजन का संचालन बाधित होने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसके मद्देनज़र पीएम पोषण योजना कार्यक्रम पदाधिकारी ने बीएसएफसी प्रबंधक को पत्र देकर तृत्तीय त्रैमास में जिलान्तर्गत खाद्यान्न के वितरण की स्थिति अत्यंत धीमी रहने की जानकारी देते अविलंब खाधान्न आपूर्ति करवाने को कहा है। डीपीओ ने प्रबंधक को भेजे पत्र में कहा कि तृत्तीय त्रैमास 2025-26 हेतु मध्याह्न भोजन य...