भागलपुर, जनवरी 10 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता पुरीख पंचायत के समिति सदस्य नीता देवी ने शनिवार को कोसी आयुक्त के द्वारा अंचल कार्यालय निरीक्षण के बाद एक आवेदन देकर तुनियाही गांव में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता की शिकायत कर जांच की मांग की। समिति सदस्य ने योजना में व्यापक पैमाने पर किये गये लूट खसोट का आरोप लगाते हुये कोसी आयुक्त को बताया कि कार्य स्थल पर न तो योजना संबंधित कोई बोर्ड लगा है और कार्य में घटिया सामान प्रयोग कर लीपापोती की गई है। समिति सदस्य ने इस मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...