भागलपुर, जुलाई 5 -- सहरसा। एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शनिवार को महिला थानाध्यक्ष द्वारा गर्ल्स हाई स्कूल, सहरसा में छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न सामाजिक कुरीतियों और महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था।। जिसमें बाल विवाह, शिक्षा, रोजगार, बाल शोषण, साईबर संबंधी अपराधों से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। महिला थानाध्यक्ष सुजाता रानी ने इन विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित छात्राओं को इनसे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। साथ ही, उन्हें आवश्यक हेल्प लाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.