भागलपुर, फरवरी 23 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा स्टेशन पर शनिवार की देर रात दो ट्रॉली बैग से 48 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। शराब हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस से उतारे जाने की आशंका जताई जा रही है। शराब बरामदगी की कार्रवाई रेल पुलिस ने की है। रेल थानाध्यक्ष रविभूषण ने बताया कि गश्त लगा रही रेल पुलिस को सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर लावारिस हालत में पड़ी दो ट्रॉली बैग दिखाई पड़ी। ट्रॉली बैग को कब्जे में लेकर जब जांच की गई तो उससे 48 बोतल यानी 36 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जिसे जब्त करते अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शनिवार की रात 11 बजे जिस प्लेटफार्म पर शराब बरामद हुई है उस पर हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस आई थी। इस कारण आशंका है कि इसी ट्रेन से तस्करों ने शराब उतारी होगी। रेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.