भागलपुर, नवम्बर 24 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा प्रखण्ड क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक सेविकाओं को पोषण ट्रेकर के एफआरएस में खराब प्रदर्शन करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीडीपीओ राहुल कुमार मिश्रा ने बताया कि लगातार आदेश देने के बाबजूद भी कुछ सेविकाओं द्वारा एफआरएस करने में लापरवाही बरती गई है जिस कारण परियोजना का रेटिंग खराब हो गया है। सीडीपीओ ने ऐसे सभी सेविकाओं को पत्र निर्गत कर चौबीस घंटे के अन्दर स्पष्टीकरण जहां मांगा है वहीं 30 नवम्बर तक एफआरएस पूरा करने का निर्देश दिया है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले सेविकाओं से जहां टीएचआर की राशि वसूली करने की बात बताई गई वहीं समुचित कार्रवाई करने की बात कही गई। सीडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में सभी एल एस को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.