भागलपुर, जनवरी 31 -- सहरसा । नगर संवाददाता कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 1 फरवरी को संत रविदास महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है।महोत्सव की शुरुआत पूर्वाह्न 11:00 बजे सदर अस्पताल मोड़ चौक स्थित रविदास मंदिर में परंपरानुसार अतिथियों एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण के साथ की जाएगी। इसके बाद मंदिर परिसर में 11 बजे से 3 बजे तक संत रविदास रचित भजनों, लोकगीत गायन तथा प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।शाम 4 बजे से प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन अतिथियों एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में कला संस्कृति विभाग समाज के अंतिम पायदान पर खड़े कलाकारों तक पहुँचने का निरंतर प्रयास कर ...