भागलपुर, अप्रैल 19 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता पंचगछिया, विशनपुर एवं बिजलपुर सहित 6 पंचायतों में शनिवार को विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। विशेष विकास शिविर में महादलित समाज के लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। विभिन्न सरकारी योजनाओं में लाभ से वंचित लोगों ने अपना अपना आवेदन जमा किया। बीडीओ रोहित कुमार साह द्वारा महादलित टोले में जगह-जगह पर लगाये गये विकास शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने शिविर में पहुंचे लाभार्थियों से बात कर उनकी समस्या सूनी। बीडीओ ने शिविर में पहुंचे कर्मियों से जानकारी प्राप्त कर उसे आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी पवन कुमार ,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रणवीर कुमार पाण्डेय, पंचायत सेवक नीलम कुमारी, सी आई धर्मवीर कुमार, संतोष कुमार झा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.