भागलपुर, फरवरी 14 -- नवहट्टा । एक संवाददाता नगर पंचायत नवहट्टा स्थित बाबा राज राजेश्वर शिव मंदिर में रविवार को होने वाली शिव विवाह महोत्सव की सफलता को लेकर आयोजन समिति व ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर भब्यता संग समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भब्य झांकि व संध्या कीर्तन सहित शिव विवाह महोत्सव को भब्य रुप देने का सामुहिक निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रणव कुमार सिंह, निर्मल कुमार सिंह, मंटुन सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरुणेश कुमार सिंह, अभिनव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह सहित समस्त शाहीडीह गांव सहित आस पास के गांव के शिव भक्त बैठक में मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.