भागलपुर, फरवरी 7 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता प्रखंड के रकिया गांव में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। जख्मी अभिषेक आनंद के फर्द बयान पर बिहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने गांव के ही शंकर सिंह और बमबम सिंह सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...