भागलपुर, दिसम्बर 16 -- सत्तर कटैया। ओकाही पंचायत के दुम्मा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गया। बताया जाता है कि राजकुमार यादव एवं पवन यादव के बीच विवाद हुआ जो बाद में मारपीट की घटना में तब्दील हो गया। पीडित द्वारा बिहरा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमा राणा ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...