भागलपुर, फरवरी 7 -- सहरसा। निज संवाददाता विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने महिला काॅलेज के जर्जर भवन एवं वर्ग कक्ष की कमी का मामला विधान परिषद में उठाया।जिसके बाद अब रमेश झा महिला काॅलेज में वर्गकक्ष के निर्माण के लिए अभियंताओं की टीम शीघ्र जायजा लेगी।विधान परिषद सदस्य ने महिला कालेज में एक ऑडिटोरियम निर्माण की मांग भी रखी। रमेश झा महिला काॅलेज का पुराना भवन जर्जर हो चुका है और वर्ग संचालन के लिए उपयुक्त नहीं है।उन्होंने बताया कि सरकार की ओर शिक्षा मंत्री ने जबाव देते हुए कहा कि पंद्रह दिन की समय सीमा में अभियंताओं की टीम काॅलेज भवन का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौपेगी। उसके पश्चात कारवाई की जाएगी। विधान पार्षद ने सदन को अवगत कराया कि महान समाजवादी व कांग्रेसी नेता स्व रमेश झा द्वारा सत्तर के दशक में बालिकाओं के उच्च शिक्षा का सपना देखा था।...