भागलपुर, जून 6 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बिहार राज्य पर्यटन विभाग के जीएम चंदन चौहान ने शुक्रवार को मत्स्यगंधा जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले के कई धार्मिक व एतिहासिक स्थल का विकास किया जाएगा। मत्स्यगंधा जलाशय के विकास के लिए निविदा प्रकियाधीन है। निविदा प्रकिया पूरी होने के बाद जब विकास का कार्य पूरा हो जाएगा तो इन ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की जानकारी पूरे देश और दुनिया को मिलेगी। बीते जनवरी महीने के दौरान जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान सहरसा आए थे तो इस दौरान उन्होंने उग्रतारा मंदिर, मंडन मिश्र धाम व मत्स्यगंधा जलाशय के विकास की घोषणा की थी। जीएम ने बताया कि मत्स्यगंधा के अलावा मधेपुरा के सिहेश्वर और खगड़िया जिले में कात्यायनी स्थान भी भव्य तरीके से विकसित किया जाएगा। इसका भी निरीक्षण किया गया है। शहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.