भागलपुर, जनवरी 7 -- सहरसा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में जिले में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन 16 जनवरी एवं वसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन 21 जनवरी को प्रेक्षा गृह में किया जाएगा।जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि बीते वर्ष जनवरी से दिसंबर तक जिला प्रशासन द्वारा लगभग 500 से अधिक स्थानीय कलाकारों को विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया गया। इस वर्ष जिला प्रशासन का प्रयास है कि गायन एवं नृत्य के साथ-साथ कला की अन्य सभी विधाओं को भी स्थानीय महोत्सवों से जोड़ा जाए, ताकि जिले की समृद्ध कला परंपरा को व्यापक पहचान मिल सके।मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर प्रेक्षा गृह में विभागीय स्तर पर पहली बार जिले के फोटोग्राफरों द्वारा फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आ...