भागलपुर, जनवरी 31 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता बिहरा थाना पुलिस ने खोनहा के पास छापेमारी अभियान चलाकर एक बाइक एवं 19 बोतल नशीली दवा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर सुधीर कुमार (खोनहा) को गश्ती के दौरान बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक पुछताछ के बाद तस्कर को न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...