भागलपुर, मई 6 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले के बिहरा थाना क्षेत्र की दुम्मा गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा निजी कोचिंग संचालक द्वारा फीस जमा करने के दबाव में आकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। दुम्मा निवासी सुभाष यादव की बेटी आरती कुमारी 9 वीं कक्षा की छात्रा थी। वह सहरसा के गौतमनगर स्थित एक निजी कोचिंग में पढ़ाई करती थी।सोमवार की दोपहर छात्रा सल्फास खा लिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए गांधी पथ स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।सोमवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया।मृतक छात्रा के परिजनों ने बताया कि उसके पिता सुभाष यादव मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण पिता पिछले चार महीने से बेटी के कोचिंग की फीस नहीं दे पाए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.