भागलपुर, फरवरी 22 -- सलखुआ। एक संवाददाता शुक्रवार को गश्ती के क्रम में सलखुआ थाना पुलिस ने गोरदह गांव से वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया। वह जमीन विवाद में हुई मारपीट मामलें में वर्षों से फरार चल रहा था। इस बाबत थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि कुर्की-जप्ती की तामिला करने गए पुलिस पदाधिकारी ने गोरदह गांव से आरोपी उमेश यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में न्यायालय को सुपुर्द किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...