भागलपुर, नवम्बर 20 -- सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने पंचगछिया गांव में छापेमारी कर एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया। बिहरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पुअनि प्रीति कुमारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पंचगछिया से अशोक कुमार नामक नशेड़ी को गिरफ्तार किया जो नशे की हालत में पड़ोसी से हंगामा कर रहा था। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी को जांच कर न्यायालय भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.