भागलपुर, अप्रैल 14 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में पेड़ काटने को लेकर हुये विवाद के बाद एक पक्ष द्वारा गोली मारकर दो अधेड़ को जख्मी कर दिया गया। बताया जाता है कि रहुआ गांव में ताराकांत झा और वरूण झा के बीच लम्बे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इससे पूर्व भी दोनों पक्षों द्वारा मारपीट सहित अन्य मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। गत सप्ताह उसी जमीन को लेकर गांव में पंचायत हुई थी। सोमवार को एक पक्ष के वरूण झा द्वारा आम के पेड़ को कटवाया जा रहा था तभी दूसरे पक्ष के ताराकांत झा एवं उनकी भाभी अहिल्या देवी द्वारा पेड़ काटने से मना किया गया। बताया जाता है कि उसी पर दोनों पक्ष के बीच विवाद हुआ जिसके बाद वरूण झा ने गोली चला दी। गोली लगने से दोनों जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। अध़ेड महिला और अधेड़ पुरूष को जा...