भागलपुर, नवम्बर 11 -- सहरसा। बीते कई दिनों से क्षेत्र में तापमान में उतार चढाव जारी है। दिन में धूप रहने से जहां तापमान 30 डिग्री तक रहती है। शाम ढ़लते तापमान में गिरावट होने लगती है। जो अगले दिन सुबह 8 बजे तक रहती है। जिस कारण शाम ढ़लते ही ठंड का अहसास होता है। मौसम विभाग की माने तो अब वातावरण में नमी रहेगी। सुबह शाम हल्का कोहरा भी छाये रहने की संभावना है। अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री कमी आने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.