भागलपुर, फरवरी 14 -- सहरसा । नगर संवाददाता बिहार विधान परिषद् सदस्य डाॅ अजय कुमार सिंह ने सदन में आरोप लगाया कि मान्य नियमों के विपरीत बिहार में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच घर चल रहे हैं।यह नीम हकीम खतरे जान वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं।विधान पार्षद ने सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल का उदाहरण देते हुए कहा कि पुरे बिहार में ऐसे जांच घर चल रहे हैं।अधिकांश मामलों में ऐसे जांच घर गलत रिपोर्ट करते हैं और उस रिपोर्ट के आधार चिकित्सा भी मरीज के लिए जानलेवा साबित होती है। शहरों और कस्बों में ऐसे जांच घरों की भरमार है। खासकर ग्रामीण परिवेश के मरीज इन फर्जी जांच घर के झांसे में आ जाते हैं।आर्थिक शोषण के अलावा स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ होता है।कई मामलों में ऐसे जांच घर कथित रुप से भ्रूण जांंच में संलिप्त होते हैं।जब भी सरकार के स्तर पर आवाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.