भागलपुर, मार्च 8 -- सहरसा । विधि संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला अधिवक्ताओं ने जरूरतमंद महिलाओं की मदद करने का संकल्प लेते हुए महिला दिवस मनाया । संघ भवन में उपस्थित होकर सभी अधिवक्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया । वरीय अधिवक्ता आशा राय एवं उषा मेहता ने अपने-अपने अधिवक्ता के रूप में लंबे समय से किए जा रहे कार्यों का अनुभव साझा किया । सभी महिला अधिवक्ताओं को अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए एकजुट होने के लिए प्रेरित किया । सिविल कोर्ट सहरसा में महिला अधिवक्ताओं की बढ़ती संख्या के लिए खुशी जाहिर की तथा सभी कनीय अधिवक्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए मंगल कामना की । उपस्थित सभी महिला अधिवक्ताओं ने संकल्प लिया कि गरीब बेसहारा एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए हर संभव मदद करेंगी । इस दिवस के मौके पर अधिवक्ता जुगनू कुमारी कुमारी अंशु बबीता कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.