भागलपुर, फरवरी 7 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए राजू शर्मा और लव कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि सत्तर कटैया बाजार में हाल के दिनों में लगातार चोरी की घटनाएं हुई थीं। इसी के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पूछताछ के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.