किशनगंज, दिसम्बर 12 -- सहरसा। कासनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरफ्तार शराब कारोबारी सोमन महतो गिरने के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे आननफानन में गांधी पथ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी की जीभ कट गई है। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। वहीं जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। मौके पर इंस्पेक्टर सुजा उद्दीन, कासनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार भी अस्पताल में पहुंचे। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...