भागलपुर, फरवरी 3 -- सहरसा, नगर संवाददाता। मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने सोमवार को लोकसभा में नियम-377 के तहत एक जनहित का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि बिहार के सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड के बीचों-बीच कोसी नदी बहती है, जिससे प्रखंड दो भागों में बंट गया है। पश्चिमी क्षेत्र की बड़ी आबादी को प्रखंड कार्यालय, जिला मुख्यालय और अस्पताल जाने के लिए नाव से नदी पार करनी पड़ती है। सांसद ने कहा कि हर वर्ष बाढ़ के दौरान नाव दुर्घटनाओं में दर्जनों लोगों की जान चली जाती है। हाटी, देवका सहित कई गांवों के लोग बाढ़ के बाद बांस की चचरी बनाकर आवागमन करते हैं, जो विकसित भारत के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से हाटी के पास चचरी पुल के स्थान पर शीघ्र उच्चस्तरीय स्थायी पुल निर्माण की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.