भागलपुर, जनवरी 29 -- सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घीना गांव में छापेमारी कर कुर्की जब्ती मामले के एक वारंटी बीरबल यादव को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि गिरफ्तार बीरबल यादव की काफी समय से पुलिस को तलाश थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...