भागलपुर, दिसम्बर 20 -- सहरसा । नगर संवाददाता जिले के सभी बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों एवं सभी हितधारकों के लिए बाल संरक्षण के विभिन्न मुद्दों जैसे ,दत्तक ग्रहण एवं अन्य सहित किशोर न्याय ( बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, बिहार किशोर ( बालकों की देखरेख एवं संरक्षण ) नियमावली एवं पॉक्सो के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह- उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन प्रेक्षा गृह में जिला बाल संरक्षण इकाई,सहरसा के द्वारा किया गया। कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों को किशोरों से संबंधित कानूनों एवं नियमों की जानकारी समाज कल्याण निदेशालय, बिहार, पटना से आए प्रशिक्षक अजय कुमार, वरीय परामर्शी द्वारा दिया गया।कार्यशाला का उदघाटन उप विकास आयुक्त, प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद, पुलिस उपाधीक्षक एवं सहायक निदेशक बाल संरक्ष...