भागलपुर, जनवरी 31 -- सत्तर कटैया । एक संवाददाता बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खोनहा-परमानन्दपुर पथ में छापेमारी कर कार में रखे 24 बोतल नशीली दवा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में नशीली दवा लेकर कारोबारी जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने खोनहा स्कूल से पांच सौ मीटर दूर छापेमारी कर एक कार में रखे 24 बोतल नशीली दवा सहित एक तस्कर रंजन कुमार (बरघूरा, विशनपुर) को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग तस्कर द्वारा दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायालय भेज दिया गया है। बिहरा थाना पुलिस कार जब्त कर थाना लाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रतर कार्र...