भागलपुर, फरवरी 5 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। अंचल के खजुरहा पंचायत अंतर्गत कनौआ गांव में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। इस अगलगी की घटना में दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर सहित लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। आग की चपेट में आने से एक गाय और एक बकरे की झुलसकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब दस बजे कनौआ गांव निवासी चंडीका देवी के घर में आग लगी, जिसने देखते ही देखते बगल में स्थित बिजली देवी के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद दोनों अग्नि पीड़ित परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और वे खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। सूचना मिलने पर म...