भागलपुर, दिसम्बर 16 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। मंगलवार को सत्तर कटैया प्रखंड में एसएनआईडी पोलियो चक्र का शुभारंभ किया गया। बीडीओ रोहित साह एवं पंचगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार मंडल ने पटोरी महादलित टोले में नवजात बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर कर्मियों को नवजात बच्चों को चिन्हित कर शत-प्रतिशत खुराक पिलाने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में हेल्थ मैनेजर रवि खां, बीएमसी दिनेश लाल दास, एमएम शिवशंकर महराज सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.