भागलपुर, जुलाई 5 -- पतरघट। एक संवाददाता अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी पैक्स में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाया गया। वहीं पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह ने पैक्स प्रबंधक और पैक्स कार्यकारणी सदस्यों के बीच अपने पैक्स अन्तर्गत डेढ़ लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा। पैक्स अध्यक्ष ने ग्रामीणों को जागरूक करते कहा की पेड़ लगाने से पर्यावरण, स्वास्थ्य और समाज को कई लाभ होता हैं। पेड़ लगाने से छाया, फल, और लकड़ी से लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होती है। पेड़ लगाना एक महत्वपूर्ण कार्य है जो पर्यावरण को दुष्ति होने से बचाव भी करता है। इसके आलावे कई पैक्सो में विभागीय आदेश के आलोक में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पैक्स कार्यालय में प्रति समिति 10 पौधारोपण किया गया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.