भागलपुर, फरवरी 3 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 22 स्थित महर्षि मेंही योगाश्रम बैजनाथपुर में 9 दिनों से चल रहे नवाह ध्यान साधना शिविर का मंगलवार को समापन हो गया है। प्रथम पाली के सत्संग में अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग महासभा के वर्तमान आचार्य महर्षि योगानंद परमहंस जी महाराज के 66 वें जयंती पर 66 प्रकार के मिष्ठान, 66 किलोग्राम का लड्डू एवं 66 किलोग्राम खाजा का लगाया भोग गया। संतों ने प्रवचन देते हुए कहा कि जीवन में मनुष्य को एकनिष्ठ होकर गुरु की भक्ति करनी चाहिए। जिससे कि मनुष्य का जीवन सफल और सरल हो। आदिकाल से ही संतों ने भी गुरु को ही सबसे बड़ा ईश्वर माना है। वही महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट से आए स्वामी गुरु प्रसाद जी महाराज ने भी अपने मधुर वाणी से लोगों को लाभान्वित किया। सत्संग में बिहार के विभिन्न जिलों एवं अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.