भागलपुर, जनवरी 10 -- पतरघट। एक संवाददाता कनीय अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पतरघट विद्युत उर्जा चोरी के मामले में 6 लोगों के खिलाफ पतरघट थाना एवं 3 लोगों के खिलाफ पस्तपार थाना में आवेदन देते रिपोर्ट दर्ज कराया है। दिये आवेदन में कनीय अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पतरघट स्वराज आनंद ने कहा है कि विद्युत उर्जा चोरी रोकथाम हेतु बंतोष कुमार सहायक अभियंता एसटीएफ सहरसा के नेतृत्व में छापेमारी दल में उनके आलावा मानवबल बिटु कुमार, भूपेन्द्र कुमार द्वारा छापेमारी के दौरान विद्युत उर्जा चोरी के मामले में गोलमा पूर्वी एवं धबौली पश्चिमी के 6 लोगों के खिलाफ पतरघट थाना में एवं धबौली पूर्वी पंचायत के 3 लोगों के खिलाफ पस्तपार थाना में आवेदन देते रिपोर्ट दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.