भागलपुर, जनवरी 31 -- सहरसा । नगर संवाददाता प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार राजेश कुमारकी अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सुव्यस्थित यातायात प्रबंधन एवं परिचालित ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा के परिचालन को विनियमित करने संबंधित योजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की शहर अंतर्गत वर्तमान में पंजीकृत ई रिक्शा 6141 एवं ऑटो रिक्शा की 6881 है।योजना अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में निर्धारित प्रत्येक जोन में रूटों का टैगिंग करते हुए आवश्यकतानुसार संबंधित निकायों के समन्वय से ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा के पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के विभिन्न रूटों के बीच ओवरलैपिंग को न्यून करने एवं यातायात व्यवस्था को सुगम ए...