भागलपुर, जुलाई 12 -- सहरसा। एक प्रतिनिधि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की राज्य अल्पसंख्यक कोचिंग योजना अन्तर्गत विभिन्न जिलों में बिहार लोक सेवा आयोग की 71 वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की निःशुल्क ऑनलाईन कोचिंग कार्यक्रम हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 19 जुलाई तक ऑफलाईन आवेदन कर सकते है। विभिन्न जिलों के अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के कार्यालयों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के उपरांत निदेशानुसार आवेदन प्राप्त करने की तिथि में एक सप्ताह का अवधि विस्तार की गयी है। पहले इसकी अंतिम तिथि 12 जुलाई तक ही था। इस आलोक में 14 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.