भागलपुर, अप्रैल 7 -- सहरसा, नगर संवाददाता ।श्री खाटू श्याम भक्त मंडल द्वारा दो दिवसीय 16 वां अजब रंगीला, गजब रंगीला खाटू श्याम महोत्सव मंगलवार 8 अप्रैल से शुरू होगा। जिस दौरान भक्त दो दिनों तक भगवान श्री खाटू श्याम की भक्ति में लीन रहेगें। पहले दिन 8 अप्रैल को शहर के शंकर चौक मंदिर परिसर स्थित महिला सत्संग भवन से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी।जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे निशान ध्वज के साथ शामिल होंगे।निशान यात्रा के लिए करीब सात सौ निशान तैयार किया गया है। इसके अलावा 251 फीट का विशाल निशान भी बाबा को अर्पित किया जाएगा। भव्य निशान यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते हुए बड़ी दूर्गा मंदिर परिसर स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। पहले दिन सुबह साढ़े छह बजे भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी।वहीं सुबह 11 बजे से पूजा-पाठ शुरू होगा। उसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.