अररिया, जनवरी 6 -- पतरघट, एक संवाददाता। गोलमा पूर्वी पंचायत के सहसराम बजरंगबली मंदिर के समीप सोमवार की शाम पतरघट पुलिस ने एक बाइक सवार को 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर बाइक जप्त किया। थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पीटीसी राजकुमार सहित पुलिस बल के सहयोग से गोलमा पूर्वी के सहसराम बजरंगबली मंदिर के समीप एक बाइक सवार व्यक्ति का तलासी के दौरान 12 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया। तथा बाइक बीआर 43 ई 0571 को जप्त किया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम सदानंद कुमार पिता मक्खन रजक साकिम सहसराम थाना पतरघट बताया। जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...