भागलपुर, फरवरी 15 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दिन भर हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों के साथ विभिन्न शिवालयों, मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। शहर के शंकर चौक स्थित राम जानकी ठाकुर बाड़ी में सुबह छह बजे से ही श्रध्दालुओं की भीड़ लगी रही। महिला पुरुष, युवक, युवतियां, बच्चे भगवान शिव की आराधना में जूटे रहे। शिव गीतों से माहौल धार्मिक बना रहा।सुबह से ही भगवान शिव का अराधना करने वालों की भीड़ लगनी शुरु हो गई थी। श्रध्दालुओं ने महामृत्युंजय मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् का जाप कर भगवान शिव की अराधना कर आशीर्वाद मांगा। भगवान शंकर को प्रिय बेलपत्र, भांग, दूध, पुष्प अर्पित कर सुख और समृद्धि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.