भागलपुर, जनवरी 28 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। बैजनाथपुर थाना के चर्चित मिथुन हत्याकांड की जांच को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों एवं ग्रामीणों से बातचीत कर घटना से संबंधित जानकारी ली। एसपी के साथ सदर डीएसपी आलोक कुमार, बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने मामले की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर पूछताछ की। विदित हो कि कुछ माह पूर्व बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव निवासी मिथुन राम की पत्नी सोनी देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने पति की मौत को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपने बयान में सोनी देवी ने बताया था कि 1 सितंबर 2025 को उनके पति की मोटरसाइकिल चोरी को लेकर गांव के ही दो युवकों पर संदेह जताया गया था, जिस...