भागलपुर, जनवरी 23 -- सहरसा, नगर संवाददाता। स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में अभाविप द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बीएनएमयू परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं। अभाविप के प्रांत उपाध्यक्ष सह बीएनएमयू के एनएसएस पदाधिकारी डॉ सुधांशु शेखर ने कहा कि अभाविप ज्ञान, शील एवं एकता के मूलमंत्र के साथ राष्ट्रहित को समर्पित दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। नगर मंत्री रोशन कामत ने कहा कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रवादी, आत्मबल से परिपूर्ण और युवाओं को जागृत करने वाले विचारों से जोड़ना था।‌ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोनू झा ने कहा कि अभाविप स्वामी विवेकानंद को प्रेरणास्रोत मानने वाला एक राष्ट्रवाद...