भागलपुर, अप्रैल 25 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। सौरव हत्याकांड का खुलासा दो महिना बीत जाने के बाद भी नही हो पाया है जिसको लेकर परिजन ने महानिदेशक पटना एवं पुलिस अधीक्षक सहरसा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है । मालूम हो कि थाना क्षेत्र के कचरा गांव से 20 फरवरी 2025 के शाम सहरसा पढ़ने जा रहे सौरभ नामक युवक का खुन से लथपथ डेड बॉडी बैजनाथपुर सोनबरसा मुख्य मार्ग चंदौर वार्ड नंबर 4 के पास 21 फरवरी 2025 के अगले सुबह सड़क साइड में मिला था। जिसके बाद सोशल एप के माध्यम से शव की पहचान कचरा गांव निवासी शंकर यादव के करीब 16 वर्षीय पुत्र के रूप में हुआ था। मृतक के पिता शंकर यादव के आवेदन पर कचरा वार्ड नंबर 08 निवासी राजेश कुमार, ब्राह्मण टोला सूहथ निवासी राजकुमार यादव, भुलिया गांव निवासी रोशन कुमार यादव सहित पांच अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.