भागलपुर, फरवरी 14 -- सहरसा । सलखुआ प्रखंड के कोसी बांध किनारे बसे पिपरा गांव वार्ड 12 में शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 10 परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। आग लगी हरिमोहन यादव, कमलेश यादव, प्रधुन यादव, पवन यादव, नारायण यादव, लालो यादव, रामदेव यादव, सुनील चौधरी, रीता देवी और खेलो यादव के घर आग की लपटों में समा गए। आग की चपेट में आने से सिलेंडर फट गया ।जिसके कारण आग और भयावह हो गयी। अनाज, कपड़ा, नगदी, जेवरात, आठ बकरी और जमीन के कागजात जलकर राख हो गया। सुषमा देवी ने बताया कि घर में रखा अनाज, कपड़ा, जेवरात, सिलाई मशीन, मोबाइल, दो बकरी और करीब एक लाख रुपये नगद जलकर राख हो गए।कर्ज चुकाने के लिए लिया गया लोन भी आग की भेंट चढ़ गया।सुमित्रा देवी के घर में रखा अनाज, कपड़ा, साइकिल, चौकी, सिलाई मशीन, आठ बकरि...