भागलपुर, दिसम्बर 25 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के गोबरगढा समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बीस वर्षीय युवक की मौके पर हीं मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर गांव वार्ड दो निवासी राहुल के रुप में हुई। मामले की जानकारी मिलने पर डायल 112 और सदर थाना पुलिस मौके पर जाकर छानबीन किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।अज्ञात वाहन के संबध में जानकारी ले रही है। घर के युवा सदस्य की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घनी कुहासे के कारण दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। परिजनों ने ठोकर मार कर जान लेने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।मृतक एमएलटी कालेज का छात्र था। जो सुबह पांच बजे प्रतिदिन की तरह घर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.